मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
29-Jun-2025 02:46 PM
By First Bihar
PATNA:पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। वक्फ बचाओ-संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस सांसद पप्पू यादव,सलमान खुर्शीद,तेजस्वी यादव सहित कई मुस्लिम नेता शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव जब मंच से मुस्लिम आबादी को संबोधित कर रहे थे,तभी वो एक ड्रोन से बाल-बाल बच गये। पूरे कार्यक्रम को कवरेज करने के लिए आयोजकों ने ड्रोन को हायर किया था।
जब ड्रोन के माध्यम से कार्यक्रम का वीडियो बनाया जा रहा था उस वक्त तेजस्वी यादव मंच से संबोधित कर रहे थे। तभी कवरेज में लगा एक ड्रोन तेजस्वी यादव की तरफ आ गया और अचानक पोडियम से टकरा गया। तेजस्वी यादव को तभी झुकना पड़ गया। उसके बाद ड्रोन वहां मंच पर जा गिरा। जिसके कारण थोड़ी देर के लिए तेजस्वी यादव को भाषण रोकना पड़ गया। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान मंच पर अफरा-तफरी मच गयी।
यह दूसरी घटना है जब तेजस्वी यादव बाल-बाल बचे हैं। इससे पूर्व पटना के बापू सभागार में छात्र-युवा राजद संवाद कार्यक्रम के समापन के बाद जब तेजस्वी यादव मुख्य निकासी द्वार से बाहर निकल रहे थे,तब भीड़ इतनी थी कि बापू सभागार के मुख्य द्वार का शीशा अचानक टूट कर बिखर गया था। जिसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गये थे। उस दौरान भी तेजस्वी यादव बाल-बाल बचे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी किसी तरह अपनी जान बचाई। लोगों का कहना था कि तेजस्वी युवाओें के आइकॉन हैं वो जहां से निकलते हैं युवाओं का जनसैलाव निकल पड़ता है। भीड़ ज्यादा था और गेट छोटा था जिसके कारण शीशा टूट गया है।
क्फ कानून के खिलाफ पटना में हल्लाबोल कार्यक्रम में तेजस्वी यादव भाषण दे रहे थे, तभी एक ड्रोन अचानक पोडियम से टकरा गया। इस घटना में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए।#TejashwiYadav #WaqfBachao #SamvidhanBachao #PatnaRally #BiharPolitics #HinduMuslimUnity #वक्फबचाओ #संविधानबचाओ… pic.twitter.com/mfkmczex6Q
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 29, 2025