ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात

Home / bihar / Patna News: पटना वेटरनरी कॉलेज में रात में हुई गोलीबारी, छात्रों ने किया...

Patna News: पटना वेटरनरी कॉलेज में रात में हुई गोलीबारी, छात्रों ने किया भारी हंगामा; हड़ताल शुरू

Patna News: पटना के वेटरनरी कॉलेज में रात की गोलीबारी के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया है। छात्र प्रदर्शन कर हड़ताल पर हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़े बल तैनात कर दिया है।

11-Jul-2025 10:13 AM

By First Bihar

Patna News: राजधानी पटना में रात को हुई गोलीबारी के बाद वेटरनरी कॉलेज के छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया है। छात्र इस घटना के विरोध में सड़कों पर उतर आए और कॉलेज में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। उन्होंने तुरंत ही हड़ताल की घोषणा की है, जिससे कॉलेज का पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बड़ी संख्या में बल तैनात कर दिए हैं ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।


दरअसल,  पशु चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र का क्रिकेट खेलने को लेकर बाहरी लड़कों से विवाद हुआ था। घटना गुरुवार की शाम 5 बजे की है। वेटनरी कॉलेज के द्वितीय वर्ष के घायल छात्र मयंक को इलाज के लिए आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। गोली उसकी अंगुली में लगी है। छात्र की हालत खतरे से बाहर है।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शाम में वेटनरी कॉलेज के छात्र क्रिकेट खेलने पहुंचे। उनकी पिच पर पहले से बाहरी लड़के खेलते मिले। छात्रों ने उनसे कहा कि ग्राउंड उनके कॉलेज का है। वे यहां से हट जाएं। इस पर बाहरी लड़कों और छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। फिर बात मारपीट तक जा पहुंची। इतने में बाहरी लड़कों ने अपने दूसरे साथियों को कॉल कर बुला लिया। इनमें से एक ने हथियार निकालकर गोली चला दी जो उसी जगह पर खड़े मयंक को जा लगी।


घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। थानेदार ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


कॉलेज के छात्रों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब मैदान में बाहरी लड़कों के साथ विवाद हुआ हो। पहले भी ऐसी घटनाओं की शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि अक्सर असामाजिक तत्व मैदान पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं और विरोध करने पर धमकी देते हैं। उनका कहना है कि अगर प्रबंधन समय रहते कार्रवाई करता, तो यह गंभीर घटना नहीं होती।


गुरुवार देर रात कॉलेज कैंपस के अंदर एक छात्र को गोली मार दिए जाने की खबर ने सभी को अचंभे में डाल दिया। इस घटना ने छात्रों के बीच डर और गुस्सा दोनों ही पैदा कर दिया है। छात्र हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

रिपोर्ट- प्रेम राज 

news image


news image