मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
18-Dec-2025 04:12 PM
By First Bihar
PATNA: पटना एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 दिसंबर 2025 को चौक थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के किलाघाट की ओर से आ रहे एक टेम्पू को गश्ती दल ने जांच के लिए रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही टेम्पू चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे गश्ती दल को संदेह हुआ। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने पीछा कर टेम्पू को रोक लिया।
वाहन की तलाशी के दौरान टेम्पू की पीछे वाली सीट के पास से कुल 20 कार्टून केन बीयर बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 240 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
घटना की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना परिचय कुमार ने बताया कि बरामद शराब के संबंध में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान चला रही है।