ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / bihar / patna vaisali six lane bridge; पटना-वैशाली के पुल, दो राज्यों को जोड़ेगा...

patna vaisali six lane bridge; पटना-वैशाली के पुल, दो राज्यों को जोड़ेगा और दूरी कम करेगा ,जानिए जानकारी

patna vaisali six lane bridge ;पटना-वैशाली के बीच गंगा नदी पर बन रहा कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन केबल ब्रिज जल्द ही पूरा होने वाला है।

20-Mar-2025 07:26 PM

By First Bihar

Patna vaisali six lane bridge ;  पटना और वैशाली के बीच गंगा नदी पर बन रहा कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन केबल ब्रिज जल्द तैयार हो जायेगा.और इसे इस साल पूरा कर लिया जाएगा। इस पुल के चालू होने से दक्षिण और उत्तर बिहार के बीच की दूरी 60 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे यात्रा सुगम होगी और यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी। इसके अलावा, यह पुल राघोपुर दियारा क्षेत्र को सड़क संपर्क प्रदान करेगा, जिससे वहां के निवासियों को काफी लाभ मिलेगा।

नेपाल बॉर्डर और झारखंड तक यात्रा होगी आसान   

इस पुल के निर्माण से झारखंड से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना भी पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। वर्तमान में पटना के गांधी सेतु, जेपी सेतु और राजेंद्र पुल पर भारी ट्रैफिक के कारण जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन इस नए पुल से इन पुलों पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

समय और ईंधन की बचत

पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली जिले के बिदुपुर तक यह सिक्स लेन केबल पुल नवादा, मुंगेर और नालंदा से आने वाले वाहनों को उत्तर बिहार जाने के लिए पटना आने की जरूरत को खत्म कर देगा। इससे यात्रा में लगने वाला समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।साथ साथ पैसों की भी बचत हो सकेगी |

आधुनिक तकनीक से निर्मित पुल

यह पुल लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक होगी, जिसमें मुख्य पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर होगी। इसे 67 पायों पर केबल के सहारे खड़ा किया जा रहा है, जिसमें दो पायों के बीच की दूरी 160 मीटर रखी गई है। मानसून और बाढ़ के दौरान अधिकतम जलस्तर को ध्यान में रखते हुए इसकी ऊंचाई लगभग 13 मीटर निर्धारित की गई है, जिससे बाढ़ के समय भी पुल पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत रहेगा।

राघोपुर दियारा को मिलेगा सड़क संपर्क

राघोपुर दियारा क्षेत्र अभी तक सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा नहीं है, लेकिन इस पुल के माध्यम से वहां के लोगों को पटना और अन्य शहरों तक बेहतर सड़क संपर्क अब मिलेगा। इस पुल को बख्तियारपुर फोरलेन और आमस-दरभंगा नई फोरलेन सड़क से भी जोड़ा जाएगा, जिससे व्यापार और यात्रा में  बढ़ावा मिलेगा।

राज्य के विकास में अहम भूमिका

यह आधुनिक तकनीक से निर्मित पुल न केवल मजबूत और आकर्षक होगा, बल्कि बिहार के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा |