पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
03-Jun-2021 08:11 PM
PATNA : बिहार में कोरोना काल के दौरान कई शिक्षक, प्रोफेसर और कर्मचारियों की मौत हुई. पटना यूनिवर्सिटी के भी अब तक लगभग 30 शिक्षक और कर्मचारियों की जान जा चुकी है. लेकिन गुरूवार को जो घटना हुई, वो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और अधिकारी विश्विद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर को श्रद्धांजलि दे रहे थे कि अचानक से एक्स वीसी ने फोन कर कहा कि वह अभी जिंदा हैं.
बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर प्रो. शंभूनाथ सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई गई. जानकारी मिली कि पटना यूनिवर्सिटी टीचर्स ग्रुप में एक शिक्षक ने इसकी सूचना दी कि पूर्व कुलपति प्रो. शंभूनाथ सिंह नहीं रहे. ये मैसेज मिलने के बाद बिना जांच परख के ही ग्रुप में ऐड शिक्षक और अधिकारी श्रद्धांजलि देने लगे.
पूर्व वाइस चांसलर प्रो. शंभूनाथ सिंह की मौत की खबर सुनते ही पटना विवि के पूर्व कुलपति प्रो. रास बिहारी सिंह ने शंभूनाथ के मोबाइल पर फोन किया. पहले दो बार में फोन नहीं उठा. कुछ देर बाद खुद प्रो. शंभू नाथ सिंह ने फोनकर बताया कि वह अभी जिंदा हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पटना में मेरे निधन की खबर फैला रहे हैं. मैं अभी दिल्ली में हूँ और स्वस्थ हूँ. सुबह से कई लोग मुझे फोन कर चुके हैं.

पूर्व वाइस चांसलर प्रो. शंभूनाथ सिंह ने ये भी आग्रह किया कि अगर किसी भी व्यक्ति के बारे में ऐसी कोई भी सूचना मिले तो कम से कम एक बार सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए. कोरोना संक्रमण में कई लोगों की मौत की अफवाह उड़ाई जा रही है. यह कतई सही नहीं है.