ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल

Home / bihar / Patna News: पटना के बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मौके पर...

Patna News: पटना के बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

Patna News: राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह यूनियन बैंक की एक शाखा में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना NH-31 के किनारे स्थित सविता सिनेमा हॉल के पास की बताई जा रही है।

30-Jul-2025 01:34 PM

By First Bihar

Patna News: राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह यूनियन बैंक की एक शाखा में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना NH-31 के किनारे स्थित सविता सिनेमा हॉल के पास की बताई जा रही है। बैंक परिसर में लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे मीटर ब्लास्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान करीब पांच बार तेज आवाजें सुनाई दीं और उसके बाद घना काला धुआं उठने लगा।


जैसे ही ब्लास्ट हुआ, बैंक में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक घबरा गए और बाहर की ओर दौड़ पड़े। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बैंक कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कार्बन डाइऑक्साइड पाउडर का छिड़काव किया और तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


बैंक के कर्मचारी ने बताया कि घटना बिजली मीटर और कनेक्शन के पास शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बैंक के अंदर से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग भी सहम गए और कुछ ग्राहक बाहर की ओर भागते नजर आए।


फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन आग से बैंक में हुए नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं हो पाया है। पुलिस और बैंक प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से मामले की जांच की जा रही है।


बैंक प्रशासन ने कहा है कि जल्द ही सभी तकनीकी उपकरणों और वायरिंग की जांच की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की कोई दुर्घटना न हो। गनीमत रही कि आग मुख्य बैंकिंग क्षेत्र तक नहीं पहुंची, वरना भारी वित्तीय नुकसान संभव था।