पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
01-Jul-2025 07:36 PM
By Viveka Nand
Patna Traffic: राजधानी पटना में जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है. बात चाहे नेहरू पथ की हो या फिर बाईपास सड़क की या अन्य सड़कों की, जाम के दबाव से आमलोगों को हर दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सरकार की तरफ से ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि यातायात सुचारू रूप से हो. इसके बाद भी जाम से शहरवासी परेशान हैं. अब पटना ट्रैफिक पुलिस ने आमलोगों की मदद के लिए मोबाईल नंबर और व्हाट्सएप्प नंबर जारी किया है. यातायात पुलिस ने आमलोगों से आह्वान किया है कि आप एक कॉल करें, हमारा एक्शन शुरू हो जायेगा.
पटना ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक जाम या कोई इमरजेंसी के लिए दो मोबाइल नंबर जारी किया है. एक नंबर कॉल करने के लिए और दूसरे पर व्हाट्सएप्प करने के लिए. पटना ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि आपके एक कॉल पर हमारा एक्शन शुरू. पटना यातायात पुलिस ने डायल करने के लिए -9470630615 नंबर जारी किया है. साथ ही व्हाट्सएप्प के लिए -9470630615 नंबर रिलीज किया है. आप चाहे तो कॉल कर सकते हैं या फिर व्हाट्सएप्प पर जाम की तस्वीर के साथ सूचना भेज सकते हैं.
पटना ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि लाइव कैमरे और रियल-टाइम रिस्पॉन्स के साथ आपकी सेवा में सदैव तत्पर हैं। यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर जाम की सूचना देने के लिए फोन नंबर जारी किया है.