ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / STET अभ्यर्थियों ने बोर्ड ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, रिवाइज्ड आंसर की और...

STET अभ्यर्थियों ने बोर्ड ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, रिवाइज्ड आंसर की और नोटिफिकेशन की मांग

पटना में STET अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। कैंडिडेट्स ने रिवाइज्ड आंसर की जारी करने, स्पष्ट नोटिफिकेशन देने और आउट ऑफ सेलेबस आए 21 प्रश्नों पर ग्रेस मार्क्स की मांग की। अभ्यर्थियों का आरोप है कि बोर्ड उन्हें गुमराह कर रहा है

11-Dec-2025 03:26 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना में STET अभ्यर्थियों ने आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब दो दर्जन उम्मीदवार बोर्ड ऑफिस के गेट के सामने जुटे और रिवाइज्ड आंसर की जारी करने और नोटिफिकेशन घोषित करने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी की और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिहार बोर्ड बार-बार उन्हें गुमराह कर रहा है और अब उन्हें तत्काल स्पष्ट सूचना चाहिए।


छात्रों का कहना है कि बोर्ड ऑफिस लगातार तारीख बढ़ा रहा है, लेकिन कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि परीक्षा में 21 प्रश्न पूरे सेलेबस से बाहर पूछे गए थे। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए जाने चाहिए। वही अन्य छात्रों का कहना है कि बार-बार शिकायत और विरोध के बावजूद बोर्ड कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहा है। 27, 28 और 29 नवंबर को भी छात्रों ने घेराव किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


अभ्यर्थियों ने कहा कि बिहार बोर्ड द्वारा जारी की गई आंसर की में कई त्रुटियां हैं। कई सवालों के गलत उत्तर दिए गए हैं, जिससे हजारों छात्रों के अंक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी इन गलतियों पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक रिवाइज्ड आंसर की जारी नहीं की गई। सत्यापन प्रक्रिया में देरी से नियुक्ति प्रक्रिया भी रुकी हुई है।


प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि आज का प्रदर्शन पहले से बड़ा है। विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी पटना पहुंचे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक रिवाइज्ड आंसर की जारी नहीं होती और नोटिफिकेशन की स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।