BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
28-Feb-2026 05:51 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू की गई स्टार्टअप नीतियों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। राजधानी पटना से शुरू हुए स्टार्टअप आज रेलवे और वित्तीय क्षेत्र में अपने इनोवेटिव सॉल्यूशन के दम पर करोड़ों का रेवेन्यू हासिल कर रहे हैं। सरकारी सहयोग, प्लग एंड प्ले मॉडल और आसान ऋण सुविधा ने युवाओं को नौकरी से आगे बढ़कर नवाचार की राह चुनने के लिए प्रेरित किया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार ने बिहार में अपने जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों युवाओं के सपनों को संवारा है। साल 2005 से पहले बिहार को पिछड़े राज्य की सूची मे अव्वल रखा जाता है। आज वहीं बिहार स्टार्टअप योजना के बाद अपने सफल स्टार्टअप से देश-विदेश में अपना परचम लहरा रहें है। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी पटना में शुरू हुए दो स्टार्टअप फिनेस इंडिया व सर्व सुविधान प्राइवेट लिमिटेड आज रेलवे व वित्तीय सेक्टर में अपने समाधान से एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे है। उद्यमियों से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करने की बजाय उन्होंने उद्यमी लगाने की योजना बनायी शुरूआत में फंड की कमी के कारण उन्हें उद्यमी शुरू करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री की स्टार्टअप योजना उनके लिए वरदान साबित हो रहा है।
बियाडा की तरफ से प्लग एंड प्ले के जरिये जगह मुहैया
वहीं फिनेस इंडिया के फाउंडर मनीत कुमार सिंह ने बताया कि साल 2022 में बीएचयू से सीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स से टैक्स और अकाउंट के क्षेत्र में सॉफ्टवेयर विकसित कर इस स्टार्टअप को लांच किया। इस स्टार्टअप के जरिये फाइनेंस उपभोक्ताओं को आइटीआर व कम्प्यूटेशन क्षेत्र में आसान सॉल्यूशन प्रदान करके लोगों की सेवा कर रहें है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार के उद्योग विभाग से 25 लाख ऋण प्राप्त होने के साथ-साथ बियाडा की तरफ से राजधानी में जमीन मुहैया भी कराया गया है। ताकि सफल स्टार्टअप के जरिये ट्रेनिंग उद्यमी को भी सीखने का मौका मिल सकें। फाउंडर मनीत ने कहा कि आज उनकी कंपनी 25 लोगों फूल टाइम इंप्लॉयड है। साथ ही वे अन्य नये उद्यमियों को अपने फर्म में सीखने का मौका भी देते है।
सर्व सुविधान को बिहार सरकार से मिला बेस्ट स्टार्टअप अवार्ड
साल 2021 में लांच हुए स्टार्टअप सर्व सुविधान को बिहार सरकार की तरफ से बेस्ट स्टार्टअप का अवार्ड भी मिल चुका है। कंपनी के फाउंडर अतुल आनंद ने अपने बारे में बताया कि साल 2012 में एनआइटी ट्रीची से कंप्यूटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद 10 साल तक मल्टी नेशनल कंपनी में काम किया। साल 2021 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान रेलवे उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी सॉफ्टवेयर विकसित किया गया। जिसमें पैसेंजरों की सुविधा के लिए रेलवे प्लेटफॉर्म व रनिंग ट्रेन पैसेंजरों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। स्टार्टअप योजना के लाभ से साल 2022-23 में 10 लाख तक का ऋण प्राप्त होने के बाद उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में कई बदलाव किया है। उन्होंने यह भी बताया कि आज उनका स्टार्टअप बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र में भी उपभोक्ताओं को जरूरी समाधान दे रहा है।
2025-26 में डेढ़ करोड़ का रेवन्यू उत्पन्न
वहीं उन्होंने बताया कि सर्व सुविधान स्टार्टअप ने साल 2022-23 में 10 लाख का रेवन्यू से स्टार्टअप किया था। करीब तीन साल बाद आज कंपनी का रेवन्यू करीब डेढ़ करोड़ दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा फिनेस इंडिया के फाउंडर मनीत कुमार ने बताया कि 2022-23 में साढ़े दस साल रेवन्यू दर्ज किया था। जबकि इस साल 2024-25 में स्टार्टअप का रेवन्यू 3 करोड़ से अधिक दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में प्रदेश में उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य से बिहार भी सफल राज्य की धरती में शामिल हो रहा है।