BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
16-Dec-2025 11:52 AM
By First Bihar
Vande Bharat Sleeper Train: देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। यह हाईटेक ट्रेन 2026 की शुरुआत में पटना–दिल्ली मार्ग पर शुरू होने की संभावना है। प्रस्तावित ट्रेन का डिज़ाइन तेजस राजधानी एक्सप्रेस और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के मॉडल पर आधारित है और इसका उद्देश्य यात्रियों को तेज़, आरामदायक और आधुनिक सफर का अनुभव देना है। तकनीकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अब सिर्फ पहले रन के लिए औपचारिक अनुमति का इंतजार है।
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस पटना जंक्शन से चलकर डीडीयू जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन तेजस राजधानी एक्सप्रेस से भी कम समय में दिल्ली पहुंच सकती है। इसके परिचालन से न केवल यात्रा की अवधि कम होगी, बल्कि रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा और आराम मिलेगा।
रेलवे स्तर पर किराये को लेकर अंतिम चर्चा जारी है। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, यह स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से 20–25 प्रतिशत अधिक किराया रख सकती है, जबकि राजधानी एक्सप्रेस के बराबर या उससे थोड़ा अधिक रहने की संभावना है। इसके आधुनिक सुविधाओं, बेहतर स्लीपिंग अरेंजमेंट और कम ठहराव को ध्यान में रखते हुए किराया प्रीमियम श्रेणी में रखा जाएगा। अगले 10 दिनों के भीतर किराये पर अंतिम मुहर लग सकती है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना में सबसे बड़ी देरी पिट लाइन के अपग्रेड में हुई। स्लीपर वंदे भारत के लिए सामान्य पिट लाइन को आधुनिक कैमटेक डिजाइन के अनुरूप अपग्रेड किया गया। इस कार्य की शुरुआत 2023 में हुई थी और छह महीने में पूरा होना था, लेकिन निर्माण में देरी के कारण इसे लगभग दो साल लग गए। अब पिट लाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है और दिसंबर के अंत तक इसे अंतिम रूप देने की संभावना है।
स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला ट्रायल दिसंबर 2024 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। यह ट्रायल मध्य प्रदेश के खजुराहो स्टेशन से उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा स्टेशन तक किया गया। ट्रायल की सफलता ने रेलवे को व्यावसायिक संचालन का भरोसा दिया। भविष्य में बिहार से खजुराहो और अन्य पर्यटन स्थलों को भी इस ट्रेन से जोड़ा जा सकता है, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
पटना से दिल्ली के बीच चलने वाली यह स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। इसके आधुनिक कोच, बेहतर स्लीपिंग अरेंजमेंट, तेज रफ्तार और सीमित ठहराव इसे लंबी दूरी के यात्रियों की पहली पसंद बनाते हैं। रेलवे का मानना है कि यह ट्रेन राजधानी मार्ग पर रेल यात्रा की परिभाषा बदल देगी और बिहार के यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को नया आयाम देगी।