ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर

Home / bihar / पटना में SIT की बड़ी कार्रवाई: हथियारबंद 8 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में...

पटना में SIT की बड़ी कार्रवाई: हथियारबंद 8 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पटना पुलिस ने सगुना मोड़ के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 अपराधियों को हथियार और नशे के सौदागरों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने देशी कट्टा, पिस्टल, कारतूस और वाहन बरामद किए।

11-Sep-2025 06:48 PM

By First Bihar

PATNA: अवैध हथियार तस्करों और नशे के सौदागरों के खिलाफ पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से वाले अपराधियों को धड़ दबोचा है। आपराधियों के पूरे प्लान को नाकाम कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने बुधवार देर रात सगुना मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियारबंद अपराधी खगौल स्टेशन की ओर से पटना की तरफ किसी बड़ी वारदात के इरादे से आ रहे हैं। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार आठ लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिन्हें बल प्रयोग कर पकड़ा गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। 04 देशी कट्टा, 02 देशी पिस्टल, 01 मैगजीन, 08 जिंदा कारतूस, 02 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी और 05 स्मार्टफोन बरामद किया गया है। 


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 1. चंदन कुमार (21 वर्ष), पिता- राम कुमार सिंह, निवासी महदीनगर, समस्तीपुर, वर्तमान पता- मीठापुर, पटना, 2. टुनटुन यादव (35 वर्ष), पिता- शिवनंदन राय, निवासी इन्द्रानगर, थाना कंकड़बाग, पटना, 3. सुमित कुमार उर्फ कल्लु उर्फ RDS (27 वर्ष), पिता- राकेश कुमार, निवासी न्यू विगरापुर, थाना जक्कनपुर, पटना, 4. कुमार अमरजीत यादव उर्फ छोटु (22 वर्ष), पिता- सत्येन्द्र प्रसाद यादव, निवासी अवस्थी चौक, थाना गौरीचक, पटना, 5. राहुल कुमार (23 वर्ष), पिता- दीनानाथ राय, निवासी रामविलास चौक, थाना कंकड़बाग, पटना, 6. मनीष कुमार (29 वर्ष), पिता- रामनिरेखन राय, निवासी नया टोला सगुना, थाना दानापुर, पटना, 7. योगी कुमार (29 वर्ष), पिता- महेन्द्र प्रसाद, निवासी मुगिया चक, थाना हिलसा, नालंदा और 8. राधेश्याम प्रसाद (40 वर्ष) के रूप में हुई है। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट