BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
19-Dec-2025 04:26 PM
By FIRST BIHAR
Patna School News: पटना में बढ़ते ठंड और शीतलहर को लेकर एक बार फिर से स्कूलों का समय बदल गया है। पटना के डीएम त्यागराजन एसएम ने नया आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक अब पटना के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
पटना डीएम की कोर्ट की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए पटना जिला के सभी निजी / सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक किया जाएगा।
जिलाधिकारी, पटना की कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रबंधन इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे। प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं / परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।
यह आदेश पटना जिले में दिनांक 20.12.2025 से लागू होगा एवं दिनांक 25.12.2025 तक प्रभावी रहेगा। बता दें कि बिहार में पिछले दो दिनों से ठंड और शीतलहर में इजाफा देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। ऐसे में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है।