ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / bihar / पटना समेत बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए.. अपने शहर...

पटना समेत बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हाल

02-Jul-2024 07:28 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रही है। राज्य के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है तो कहीं-कहीं लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी पटना समेत राज्य के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कमोवेश राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना समेत राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। जमुई, लखीसराय और बांका में बहुत भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है जबकि पटना, शेखपुरा, नालंदा, मुंगेर, गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद, अरवल, बक्सर और भोजपुर में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी है।


वहीं जमुई, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार, पश्चिम चंपारण, नवादा, सारण में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने और ठनका गिरने को लेकर अलर्ट किया गया है। ताजा मौसमी कारणों की वजह से अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना प्रबल है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्कता बरतने का कहा है और जरुरत होने पर ही बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।