Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल
30-Jul-2025 11:15 AM
By FIRST BIHAR
Patna News: राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल कर दिया है। पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजी चक में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और दीघा-रामजी चक मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भीड़ को समझाने की कोशिश की।
इस दौरान सड़क हादसे के बाद हुए हंगामे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दिख रहा है कि लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया। सड़क को जाम कर देने के कारण दीघा-रामजी चक मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।