Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत
21-Jun-2025 12:00 PM
By First Bihar
Road Accident: पटना जिले के दनियावां–फतुहा एनएच-30A पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दनियावां ब्रह्मस्थान के समीप हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार चार युवकों को रौंद दिया।
मृतकों की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के मुरेडा गांव निवासी पिता अखिलेश पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार , , और संजय पासवान का 27 वर्षीय पुत्र विकास उर्फ कारू, के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे और एक ही बाइक से दनियावां बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में घायल अमरजीत और संजीत कुमार, जो मुरेडा गांव के ही निवासी हैं, को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दनियावां बिजली ऑफिस के पास से आगे बढ़ते ही ब्रह्मस्थान के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक और विकास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही दनियावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। ट्रक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हादसे की खबर मिलते ही मुरेडा गांव में कोहराम मच गया। मृतक अभिषेक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जबकि विकास के तीन बच्चे हैं। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही से वाहन चलाने का है। ट्रक की पहचान होते ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है।