ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / पटना के बांस घाट में बनेगा अनोखा पार्क, राजेन्द्र बाबू की 65 फीट...

पटना के बांस घाट में बनेगा अनोखा पार्क, राजेन्द्र बाबू की 65 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा भी लगेगी, CM नीतीश ने किया शिलान्यास

पटना के बांस घाट में 15 करोड़ की लागत से 'देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान' बनेगा। थीम पार्क में 65 फीट ऊंची प्रतिमा, वेस्ट-टू-वंडर मॉडल और बिहार की सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित होगी।

06-Aug-2025 05:26 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के बांस घाट में 10 एकड़ जमीन पर 15 करोड़ की लागत से अनोखा पार्क बनेगा। वही देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 65 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश ने आज इसका शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में CM नीतीश, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा मौजूद रहे। वही मंदिरी, दुजरा, गोलघर, लोदीपुर की जनता भी मौजूद रहे। जिन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इस उद्यान के लिए धन्यवाद दिया। 


राजधानी पटना के बांस घाट के पास देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान का निर्माण होगा जो वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों के द्वारा 14.98 करोड़ रूपये की लागत से 'देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान' (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्य के पूर्व देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल पर जाकर उन्होंने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिलान्यास के दौरान CM नीतीश, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा मौजूद रहे।


 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर इस शिलान्यास कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज बांस घाट स्थित देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी के समाधि स्थल और जे०पी० गंगा पथ के बीच विकसित किए जाने वाले 'वेस्ट टू वंडर' थीम पार्क का स्थल निरीक्षण किया। इस समाधि स्थल के निकट ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का समाधि स्थल भी है, जिसे विकसित करने का निर्देश दिया।


शिलान्यास कार्य के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास 'वेस्ट टू वंडर' थीम पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से करायें। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे.पी. गंगा पथ अवस्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा।


ज्ञातव्य है कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14.98 करोड़ रूपये की लागत से देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल एवं जे.पी. गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में 'वेस्ट टू वंडर' थीम पार्क के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा। थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं दशरथ मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा। पार्क में बिहार की स्थापत्य कला नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों एवं मकबरों को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जायेगा।


पार्क में ठोस अपशिष्ट पदार्थों (कचरे) से कलात्मक स्मारकों का निर्माण किया जाएगा। यहां बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति, इतिहास, और राज्य की महान विभूतियों को प्रदर्शित करने वाली मूर्तियां और संरचनाएं स्थापित की जाएंगी। इस पार्क की खासियत यह है कि यहां दुनिया के सात अजूबे एफिल टावर, ताजमहल, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जैसे आकृतियां दिखेंगी। यह प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देगा। 


यह पार्क भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति को समर्पित होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि राजेन्द्र बाबू की 65 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा भी यहां स्थापित की जाएगी। पार्क में उनकी जीवन यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका और उनके द्वारा किए गए राष्ट्रनिर्माण कार्यों को भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार के अन्य महान विभूतियों को भी इस पार्क में स्थान दिया जाएगा। बांस घाट इलाके में सरकार की यह पहल पटना को एक नए पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। 

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image