ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / पटना पुलिस ने महाकाल गैंग का किया सफाया, भारी मात्रा में हथियार और...

पटना पुलिस ने महाकाल गैंग का किया सफाया, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

पटना पुलिस ने महाकाल गैंग के 2 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस जब्त किया है। बिहटा-मनेर क्षेत्र में हुई कार्रवाई से गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

26-Aug-2025 05:19 PM

By First Bihar

PATNA: अपराधियों के खिलाफ पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना पुलिस ने महाकाल गैंग का सफाया कर दिया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


पटना जिले में सक्रिय महाकाल गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यह गैंग लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई और कारतूसों के व्यापार में शामिल था। इसके अलावा, गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने और अपनी धाक जमाने का काम कर रहे थे।


गुप्त सूचना से हुई कार्रवाई

25 अगस्त 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि बिहटा और मनेर थाना क्षेत्र में यह गैंग सक्रिय है। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम में DIU के सदस्य, बिहटा और IIT अमहारा थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारी शामिल थे। छापेमारी में पुलिस ने गैंग के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। हरेराम सिंह (57 वर्ष), पिता-स्व० रामकृपाल सिंह, निवासी-घोड़ाटाप, थाना-बिहटा और विनीत कुमार (25 वर्ष), पिता-भूखन सिंह, निवासी-घोड़ाटाप, थाना-बिहटा को अरेस्ट किया गया है।


पुलिस की बरामदगी

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस जब्त किए।

राइफल – 2

राइफल जैसा गन – 1

रिवॉल्वर – 1

जिंदा कारतूस – 340 (विभिन्न बोर के)

नकद राशि – ₹5,07,400

मोबाइल – 3

अन्य सामान (सिलिंग, बट कभर)


गैंग का नेटवर्क

महाकाल गैंग में कुल छह सदस्य सक्रिय बताए जाते हैं। इनमें सोनू कुमार, सुमित कुमार, निरंजन कुमार और अभिषेक कुमार के नाम भी शामिल हैं।  गौरतलब है कि सोनू और सुमित कुमार पहले ही 80 कारतूस के साथ पकड़े जा चुके हैं और उन्हें जुलाई 2025 में जेल भेजा गया था।


मामला दर्ज

गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ बिहटा थाना कांड संख्‍या-674/25 के तहत शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार विनीत कुमार पहले भी बिहटा थाना कांड संख्‍या-311/23 में नामजद था। उस मामले में उस पर डकैती की योजना और अवैध हथियार रखने का आरोप लगा था।

पटना से सूरज की रिपोर्ट