मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
18-Dec-2025 03:27 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग–अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान नशीले इंजेक्शन, अवैध शराब और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, परसा थाना क्षेत्र में छिनतई और चोरी के मोबाइल फोन की खरीद–फरोख्त में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 18 चोरी के मोबाइल फोन, 55 हजार रुपये नकद और 39 ‘एविल’ नामक नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2018 में NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुका है, जिससे उसके नशा तस्करी से जुड़े होने की पुष्टि होती है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी और अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।