ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट

PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट

पटना जिला प्रशासन द्वारा सभी स्वास्थ्य संस्थानों की औचक जांच कराई जा रही है ताकि अस्पतालों में अवैध गतिविधियों को रोका जा सके। जांच टीम में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

04-Feb-2026 07:26 PM

By First Bihar

PATNA: पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम के निर्देश पर बुधवार को फ्लाइंग स्क्वायड (धावा दल) ने PMCH और NMCH का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान धावा दल ने अस्पताल परिसर से एक दलाल को पकड़ा और उसे स्थानीय थाने को सौंप दिया। वही एक सफाई कर्मी को मरीजों और परिजनों से पैसा लेते पकड़े जाने पर सेवामुक्त (टर्मिनेट) कर दिया। 


पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने बताया कि सरकार के आदेश के आलोक में पटना जिला प्रशासन द्वारा सभी स्वास्थ्य संस्थानों की औचक जांच कराई जा रही है ताकि अस्पतालों में अवैध गतिविधियों को रोका जा सके। जांच टीम में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हैं।


आज पीएमसीएच एवं एनएमसीएच में अधिकारियों की टीम द्वारा रेड किया गया। पीएमसीएच में अपर जिला दंडाधिकारी (नगर व्यवस्था) के नेतृत्व में दो सिटी मजिस्ट्रेट, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) एवं पुलिस पदाधिकारियों की टीम द्वारा रेड किया गया। जबकि एनएमसीएच में अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी के नेतृत्व में टीम द्वारा छापा मारा गया। 


जाँच दलों द्वारा ओपीडी, दवा वितरण केन्द्र, पैथोलॉजी सेंटर, इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक, स्टोर इत्यादि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएमसीएच में एक संदिग्ध व्यक्ति शमीम अख्तर जो स्वयं को इमामगंज, छपरा के निवासी बता रहे हैं, को अवैध कार्यों में लिप्त पाया गया। वे मरीजों एवं परिजनों से अवैध वसूली तथा उनका दोहन कर रहे थे। धावा दल द्वारा इस दलाल को पकड़ कर विधिसम्मत कार्रवाई हेतु स्थानीय थाना को सौंप दिया गया। 


अस्पताल प्रशासन द्वारा इस व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीएमसीएच में ही एक महिला सफाई कर्मी मरीजों/परिजनों से पैसा लेते हुए पकड़ी गई। इन्हें तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया गया है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि बाहरी एम्बुलेंस का परिसर में प्रवेश निषिद्ध किया गया है । अस्पताल प्रशासन को सख़्त हिदायत दी गई है कि बिचौलियों/ दलालों की गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोकें।


पटना जिलाधिकारी ने कहा कि एनएमसीएच में भी अधिकारियों द्वारा विभिन्न वार्डों तथा काउंटर पर छापेमारी की गई। यहां रेड के समय कोई अवैध गतिविधि नहीं देखी गई। अस्पताल प्रशासन को सरकार के निदेशों के अनुसार पारदर्शी एवं उत्तरदायी तरीके से मरीजों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 


पटना डीएम ने बताया कि राज्य सरकार सभी नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।  जिला प्रशासन को समय-समय पर ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही थी कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर में निजी नर्सिंग होम, निजी जांच घर/एक्स रे, निजी मेडिसिन प्रतिष्ठानों के कर्मी जांच के लिए आने वाले मरीजों को निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने, जांच कराने तथा दवा खरीदने हेतु गुमराह करते हैं।


 ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आम जनता को सरकारी चिकित्सा सुविधा से वंचित करने एवं सरकार की लोक–कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा पहुंचाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त सरकारी कर्मियों को भी चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


ज़िलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलबध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पदाधिकारीगण इसके प्रति सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें। किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध विधिसम्मत सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

news image

news image

news image