ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप 8th pay commission : 8वें वेतन आयोग में होगा बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या है नया अपडेट; यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
04-Jul-2025 07:51 AM
By First Bihar
Bihar News: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। 26 जुलाई 2025 तक चलने वाले इस अभियान के तहत राज्यभर में मतदाताओं को उनके घर जाकर गणना फॉर्म (Form 6/7/8) वितरित किए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता निर्धारित समय तक फॉर्म नहीं भरेंगे, उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।
चुनाव आयोग ने सभी जिलों में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को 8 करोड़ गणना फॉर्म वितरित कर दिए हैं। इन फॉर्मों के माध्यम से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज एवं फोटो भी संग्रहित किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया की जिम्मेदारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को दी गई है, जो अपने-अपने जिलों में फॉर्म की छपाई, वितरण एवं संग्रह सुनिश्चित कर रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने वाले मतदाताओं का भी बीएलओ घर जाकर सत्यापन करेंगे। यदि यह पाया जाता है कि कोई मतदाता लंबे समय से मतदान क्षेत्र में निवास नहीं कर रहा है, तो उसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।
यदि कोई पात्र मतदाता 25 जुलाई 2025 तक गणना फॉर्म नहीं भरता है, तो उसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। यह नियम सभी मतदाताओं पर लागू होगा, चाहे उन्होंने पहले वोट किया हो या नहीं। सतत निगरानी के लिए सुपरवाइजर और ऑब्जर्वर की नियुक्ति और प्रत्येक 10 बीएलओ पर 1 बीएलओ सुपरवाइजर तैनात किया गया है, जो उनके कार्य का 10% सत्यापन करेंगे।
हर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) को निर्देश दिए गए हैं कि वे AEARO, BLO सुपरवाइजर और BLO के साथ नियमित बैठक करें। अभियान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक रोल ऑब्जर्वर को नियुक्त किया गया है, जो 250 गणना फॉर्म की सुपर चेकिंग करेंगे और उनमें से 50 का फील्ड सत्यापन भी करेंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो कर्मियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अभियान की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।