ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम

political news : "अधिकारियों के बारे में नहीं जानते, विजय सिन्हा ने कहा – जबतक विभाग में रहूंगा ऐसे ही काम करूंगा"

"विजय सिन्हा ने कहा कि विभाग में रहते हुए वह हमेशा अपने तरीके से काम करते रहेंगे। अधिकारियों के बारे में जानकारी नहीं, लेकिन काम करने का तरीका नहीं बदलेगा।"

27-Dec-2025 01:35 PM

By First Bihar

political news : बिहार के सबसे भ्रष्ट विभाग माने जाने वाले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में खलबली मची है। जिलों में घूम घूम कर लोगों की शिकायतें सुन रहे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंह के खिलाफ अंचलाधिकारियों के यूनियन बिहार राजस्व सेवा संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि डिप्टी सीएम उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपमानित कर रहे हैं। अगर ऐसा होता रहा तो सारे अधिकारी उनके कार्यक्रम का बहिष्कार कर देंगे।  इसके बाद सिन्हा ने साफ़ कर दिया है कि -जबतक मैं विभाग में हूं इसी तरह काम करता रहूंगा आपको अच्छा लगे या ख़राब मेरा स्टाइल यही रहेगा। हम जनता के हित के लिए बैठे हैं अधिकारीयों के हित के लिए नहीं। 


विजय सिन्हा ने दो टूक कहा कि राज्य में किसी भी तरह की अराजकता का माहौल स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी है कि कानून-व्यवस्था बनी रहे और जनता को सुशासन का लाभ मिले। “अराजकता हम नहीं स्वीकार करेंगे। व्यवस्था और अनुशासन के साथ ही विकास संभव है,” उन्होंने कहा।


डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला है और जब तक वे विभाग में हैं, पूरी निष्ठा के साथ जनता के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा, “जितने दिन विजय सिन्हा इस विभाग में हैं, उतने दिन जनता के हित में काम किया जाएगा। सेवा ही मेरी प्राथमिकता है।”


उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जो अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से सही ढंग से काम करते हैं, उन्हें इसका लाभ जरूर मिलता है। वहीं, गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है। “जो सही रूप से काम करता है, उसे लाभ मिलता है। इसमें कोई भेदभाव नहीं है,” उन्होंने कहा।


दबाव की राजनीति पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि वे किसी भी तरह के दबाव में काम नहीं करते। “मैं दबाव में कोई काम नहीं करता हूं। जो काम नियम और कानून के तहत सही होगा, वही किया जाएगा,” उन्होंने स्पष्ट किया।


जमीनी विवादों को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि न्यायालयों पर भूमि विवाद का अत्यधिक बोझ है और इसे कम करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के कारण न केवल न्यायालयों पर दबाव बढ़ता है, बल्कि आम लोगों को भी लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ती है।


फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने और धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोग 420 का खेल खेल रहे हैं और उन पर पूरी सख्ती से संज्ञान लिया जाएगा। “जो भी फर्जी दस्तावेज लगाकर धोखाधड़ी कर रहा है, उसे बख्शा नहीं जाएगा,” उन्होंने कहा।


विजय सिन्हा ने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग में किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाता। “न तो किसी को गाली दी जाती है और न ही किसी का अपमान किया जाता है। सभी के साथ नियमों के अनुसार सम्मानजनक व्यवहार किया जाता है,” उन्होंने कहा।कुल मिलाकर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की इस सफाई को सरकार की ओर से स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि सुशासन, पारदर्शिता और कानून के दायरे में रहकर ही काम किया जाएगा।