ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / ROAD ACCIDENT IN BIHAR : गंगा स्नान करने उमानाथ मंदिर जा दो युवकों...

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : गंगा स्नान करने उमानाथ मंदिर जा दो युवकों को तेज रफ़्तार हाइवा ने कुचला, मातम का माहौल

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।

22-Feb-2025 09:52 AM

By First Bihar

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं  जाता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 30ए पर बेढ़ना गांव के पास हाइवा ने बाइक सवार दो युवक को कुचल दिया। इस हादसे में रोहित यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नसीब रजक को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।


वहीं, इस घटना में मृतकों के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों युवक नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के ताजनीपुर गांव के रहने वाले थे। वे बाइक से उमानाथ मंदिर में गंगा स्नान करने जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, टू-लेन हाइवे पर मोड़ इतना खतरनाक है कि दूसरी तरफ से आने वाली गाड़ियां दिखाई नहीं देती।


जबकि  प्रत्यक्षदर्शी दयानंद शर्मा ने बताया कि वे खेत में काम कर रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी और मोटरसाइकिल के सड़क पर घसीटने की आवाज आई। हाइवा चालक धीमी गति से निकला और फिर तेजी से भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को कई बार फोन किया। 


मृतक रोहित के भतीजे राजू कुमार ने बताया कि एनटीपीसी से फ्लाई ऐश ले जाने वाले हाइवा अक्सर ओवरलोड होते हैं। तेज गति से चलते हैं। प्रशासन की ओर से इन पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने गुलाब बाग चौक के पास एनएच 31 को जाम कर दिया।