BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन
15-Jan-2026 05:01 PM
By First Bihar
PATNA: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। स्टेज बनाया गया था और गाना गाने के लिए सिंगरों को बुलाया गया था। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसमें एक महिला सिंगर जब यादव जी वाला गाना गाती है तब तेज प्रताप यादव उसे रोकते हुए कहते हैं कि ऐ सुनों बंद करो ई सब..पूजा पाठ वाला गाना गाओं, वल्गर गाना मत गाओ, भगवान वाला गाना गाओं, यहां खाली यादव जी वाला गाना गा रही हो, कृष्ण भगवान का भजन गाओं। महिला सिंगर को बल्गर गाना गाने से रोकते हुए तेज प्रताप यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेज प्रताप के इस कदम की लोग सराहना कर रहे हैं।
जब महिला सिंगर यादव जी वाला गाना गा रही थी तब उस समय लालू प्रसाद यादव, महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, विजय कुमार सिन्हा, प्रभुनाथ यादव, साधु यादव, विधायक चेतन आनंद भी तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में मौजूद थे। हालांकि उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। तेज प्रताप ने तेजस्वी का रात 9 बजे तक इंतजार किया। मीडिया के सवालों पर कहा कि तेजस्वी लेट से सोते हैं आ ही रहे होंगे, लेट होने पर पत्रकारों ने फिर पूछा की तेजस्वी अभी तक नहीं आएं कब आएंगे तब तेज प्रताप कहने लगे कि हम रात के 9 बजे तक उनका इंतजार करेंगे।
बड़े भाई ने रात तक इंतजार किया लेकिन तेजस्वी ना तो उनके दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए और ना ही उनसे मिलने उनके आवास पर ही पहुंचे। मां राबड़ी देवी भी बड़े बेटे के भोज में शामिल नहीं हुईं। तब तेज प्रताप ने यह कहा कि जयचंदों ने तेजस्वी को आने से रोका होगा। बता दें कि पार्टी और घर से निकाले जाने के बाद 14 जनवरी को यह पहला मौका था,जब लालू यादव और तेजप्रताप एक सार्वजनिक कार्यक्रम में साथ नजर आए। तेज प्रताप के भोज में लालू की मौजूदगी के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई कि पिता-पुत्र के बीच की नाराजगी कम हो गई है।