ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather News: बिहार में प्रचंड सर्दी की वापसी, ठंड बढ़ने से जनजीवन...

Bihar Weather News: बिहार में प्रचंड सर्दी की वापसी, ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित; किसानों की चिंताएं बढ़ीं

बिहार में बुधवार को दिनभर सर्द हवाओं का सितम जारी रहा है। अभी राहत की उम्मीद नहीं है। सामान्य से 5.6 डिग्री दिन का नीचे अधिकतम तापमान आया।

22-Jan-2025 10:47 PM

By First Bihar

Bihar Weather News: बिहार में ठंड ने एक बार फिर से अपने प्रचंड रूप में दस्तक दी है। बुधवार को दिनभर सर्द हवाओं का कहर जारी रहा। ठंड इतनी ज्यादा थी कि लोगों का जनजीवन ठहर-सा गया। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को इस कड़ाके की ठंड में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


ठंड और तापमान का हाल

अधिकतम तापमान 15.5°C वहीं न्यूनतम तापमान 10.9°C रहा। पछुआ हवाएं 5.2 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस हुई।


मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले 1-2 दिनों में ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। उत्तर बिहार में आसमान साफ रहने और देर सुबह तक मध्यम से घने कोहरे के छाने की उम्मीद है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18-22°C वहीं न्यूनतम तापमान 12-15°C रह सकता है। पछुआ हवाओं की रफ्तार 5 से 10 किमी/घंटा तक रहने की उम्मीद है। 


पाले से फसलों को नुकसान

कड़ाके की ठंड के साथ पाले की वजह से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरसों, मटर, आलू, टमाटर, पत्तेदार सब्जियों, गन्ना, पपीता, नींबू और आम जैसी फसलों को पाले से भारी नुकसान होने की संभावना है।


ठंड के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में कमी देखी गई। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इस सर्द मौसम ने आम जनता के साथ-साथ किसानों के लिए भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। सरकार और संबंधित विभागों को चाहिए कि मौसम से जुड़े अलर्ट को ध्यान में रखते हुए फसलों को बचाने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराएं।