ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Senior Deputy Collector Suspended: बिहार के सीनियर डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड, जानिए.....

Bihar Senior Deputy Collector Suspended: बिहार के सीनियर डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड, जानिए.. अधिकारी पर क्यों गिरी गाज

Bihar Senior Deputy Collector Suspended: बिहार के कटिहार में तैनात वरीय उप समाहर्ता को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. उनके ऊपर कर्तब्यहीनता और बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने का आरोप है.

26-Jan-2025 04:22 PM

By First Bihar

Bihar Senior Deputy Collector Suspended: बिहार के एक सीनियर डिप्टी कलेक्टर को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। कटिहार में तैनात वरीय उप समाहर्ता अनिमेष कुमार के ऊपर बिना अनुमति के लंबे समय तक अनुपस्थित रहने का आरोप है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।


दरअसल, कटिहार के वरीय उप समाहर्ता अनिमेष कुमार ने अप्रैल 2023 में कुछ दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन दिया था, जिसे विभाग ने स्वीकृत कर दिया था. छुट्टी खत्म होने के बाद उन्होंने मेल के जरिए एक महीने की अतिरिक्त छुट्टी लेने की जानकारी विभाग को दी। 


विभाग के द्वारा इस आवेदन को अस्वीकृत करने के बावजूद वह काम पर नहीं लौटे और ना ही कोई जानकारी दी। जिसके बाद वरीय उप समाहर्ता अनिमेष कुमार को बिना अनुमति के लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण बीते 23 जनवरी को विभाग ने निलंबित कर दिया। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। 


शो कॉज का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विभाग ने उन्हें अनुशासनहीना का दोषी करार दिया है। बिहार सरकारी सेवक नियमावली के तहत निलंबन के दौरान उन्हें भागलपुर आयुक्त कार्यालय में रहना होगा। सरकार की तरफ से उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।