प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे?
27-Mar-2025 06:47 PM
By First Bihar
PATNA: स्कूलों के आवंटन के लिए प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों के TRE के अभ्यर्थियों से पहली बार शिक्षा विभाग ने तीन-तीन प्रखंडों का विकल्प मांगा है। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। जो शिक्षक अभ्यर्थी अपना विकल्प नहीं भरेंगे, उनके विद्यालय का आवंटन विभाग के स्तर पर उपलब्ध रिक्ति को देखते हुए आवंटित कर दिया जाएगा।
दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 22/2024 द्वारा प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों के TRE-3 के तहत अनुशंसित एवं काउंसिलिंग में सफल अभ्यर्थियों को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों से तीन-तीन प्रखण्डों का विकल्प सॉफ्टवेयर के माध्यम से भरने को कहा गया है। शिक्षक अभ्यर्थियों को https://edu-bpsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर 3-3 प्रखंडों के विकल्प को भरना होगा।
05.04.2025 से 12.04.2025 तक इस वेबसाइट को ओपेन कर 3 प्रखंड के विकल्प को भरने का निर्देश दिया गया है। यदि उक्त अवधि में जो शिक्षक अभ्यर्थी अपना विकल्प नहीं भरेंगे,उनके विद्यालय का आवंटन विभाग के स्तर पर उपलब्ध रिक्ति को देखते हुए आवंटित कर दिया जायेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखा है।