UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
06-May-2025 09:17 PM
By First Bihar
PATNA: कुछ महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके पहले पोस्टरवार जारी है। कभी सत्ता पक्ष की ओर से पोस्टर जारी किया जाता है तो कभी विपक्ष की ओर से पोस्टर के माध्यम से सरकार को घेरने का काम किया जाता है। इस बार सत्ता पक्ष की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर विपक्ष के खिलाफ हमला बोला गया है। यह हमला बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर बोला है।
सम्राट चौधरी ने कार्टून के माध्यम से विपक्ष को घेरने का काम किया है। सम्राट चौधरी ने एक फोटो जारी किया है जिसमें ऊपर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगी है, जिस पर लिखा है एक मुख्यमंत्री और बदलते बिहार को दिखाया गया। नीतीश राज में किस तरह से बिहार तरक्की कर रहा है, बिहार में हो रहे विकास कार्यों को दिखाया गया है। जबकि नीचे की तस्वीर में लालू परिवार और उनके जंगलराज को दिखाया गया है।
नीतीश कुमार के फोटो पर एक मुख्यमंत्री लिखा गया है जबकि लालू परिवार की तस्वीर पर साढ़े पांच मुख्यमंत्री लिखा हुआ है। नीचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनके बड़े लाल तेजप्रताप यादव, छोटे लाल तेजस्वी यादव, बिटिया मीसा भारती और रोहिणी आचार्य की तस्वीर लगाकर साढ़े पांच मुख्यमंत्री लिखा गया है। यह भी लिखा गया है कि बिहार की जनता तय करेगी कि एक सीएम चाहिए या साढ़े पांच सीएम? इस कार्टून में लालटेन, चाकू, बंदूक, लाश, हिंसा की घटनाएं, जंगलराज और पर्दे के पीछे तेजस्वी यादव की तस्वीर को लगाया गया है।
अब इस तस्वीर को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर सुशांत ने यह कमेट्स किया है कि बिहार को रिमोट कंट्रोल से चलने वाला सीएम भी नहीं चाहिए। ऋतुराज ने लिखा कि दोनों में कोई नहीं चाहिए। वही धीरज शर्मा नामक यूजर छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो अपलोड करते हुए लिख रहे हैं कि हमलोग पिछले 21 जनवरी से धरनास्थल पर बैठे हुए हैं, ना तो किसी अधिकारी ना तो किसी मंत्री ने सुध लिया। शिक्षा मंत्री 24 मार्च को यह घोषणा किये थे कि रिजल्ट आएगा अब वो अपनी बात से मुकर गये हैं. इसी तरह सम्राट चौधरी द्वारा लालू परिवार और नीतीश कुमार की तस्वीर पर लोग लगातार कमेंट्स लिख रहे हैं।