ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Road Accident In Bihar: तेज रफ़्तार का कहर ! बस ने दो लोगों...

Road Accident In Bihar: तेज रफ़्तार का कहर ! बस ने दो लोगों को कुचला, मौके पर हुई मौत

Road Accident In Bihar: बेगूसराय के अलग अलग थाना क्षेत्रो में शुक्रवार की देर रात सड़क से गुजर रहे दो राहगीरों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना शुक्रवार की रात जीरोमाइल के पास

01-Feb-2025 01:51 PM

By HARERAM DAS

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के अलग अलग थाना क्षेत्रो में शुक्रवार की देर रात सड़क से गुजर रहे दो राहगीरों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पहली  घटना शुक्रवार की रात जीरोमाइल के पास NH-31 की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है। 


वहीं,इस घटना में मृतक की पहचान एफसीआई थाना अंतर्गत बिहट निवासी तुनुक लाल के क़रीब 50 वर्षीय पुत्र कृष्णनंदन यादव के रूप में हुई। वहीं दूसरी  घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के गौरा गांव स्थित NH-28 की है । मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल मोहल्ला के वार्ड-2 निवासी नरेश साह के करीब 37 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार साह के रूप में हुई है। मृत सोनू कैटरिंग का काम करता है। 


बताया जाता है कि कैटरिंग का कॉन्ट्रैक को लेकर बातचीत कर घर लौट रहा था। महारानी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचते ही बस ने कुचल दिया। वहीं दूसरी तरफ मृत कृष्णनंदन यादव के पुत्र ने बताया कि उनके पिता एफसीआई से साइकिल से घर पावर ग्रीड जा रहे थे,तभी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल कर घायल कर दिया जिसके बाद पुलिस स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया और सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 


इधर, घरवालों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। जांच पड़ताल कर क़ानूनी कारवाई में जुट गई है जबकि मौत को लेकर मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ।