बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत
17-Nov-2025 07:58 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आरजेडी औऱ लालू परिवार में मचे घमासान के बीच आज पार्टी विधायक दल की बैठक में खूब ड्रामा हुआ. तेजस्वी यादव ने पार्टी की हार की जिम्मेवारी लेते हुए विधायक दल का नेता बनने से इंकार कर दिया. उन्होंने साफ साफ कहा कि संजय यादव को टारगेट करना गलत है. संजय यादव नहीं हार के लिए जिम्मेवार नहीं हैं.
तेजस्वी ने नेता बनने से कर दिया इंकार
आरजेडी के एक विधायक ने बताया कि बैठक में तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष का पद लेने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अब मैं पार्टी में एक विधायक रह कर काम करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी को बनाया है. मैं उनके आदेश पर पार्टी का काम संभाल रहा हूं. मैने इस चुनाव में बहुत कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. इसकी जिम्मेवारी लेते हुए मैं विधायक दल का नेता नहीं बनना चाहता.
ना लालू माने ना ही विधायक
तेजस्वी की पेशकश के बाद विधायक दल की बैठक में सन्नाटा पसर गया. लेकिन तभी लालू प्रसाद यादव ने बीच में हस्तक्षेप किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बहुत मेहनत की है. उसके बाद तमाम विधायकों ने कहा कि तेजस्वी यादव के हाथों में ही पार्टी की कमान होनी चाहिये. लालू यादव और विधायकों के समर्थन के बाद तेजस्वी यादव पार्टी विधायक दल का नेता बनने को तैयार हुए.
संजय यादव चाणक्य बने रहेंगे
राजद विधायक दल की बैठक में तेजस्वी ने संजय यादव और अपनी टीम का जमकर बचाव किया. उन्होंने कहा कि संजय यादव और उनकी टीम ने जो काम किया है, वह मुझे पता है. पार्टी में किसने कितना मेहनत किया यह मै जानता हूं. मैंने सबके काम को देखा है. किसी के कुछ बोलने से और संजय यादव पर आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है.
तेजस्वी ने कहा कि पार्टी में जब भी अच्छा करने की कोशिश होती है, उसका कुछ लोग विरोध करने लगते हैं. सवाल उठाने लगते हैं. जब जगदानंद सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था तो भी ऐसे ही सवाल उठाया गया था. जबकि जगदा बाबू पार्टी को अनुशासित करने और आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. विपक्षी पार्टियों के इशारे पर ऐसे आरोप लगाये जाते हैं.