Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
09-Jul-2025 04:57 PM
By First Bihar
PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने इंडी गठबंध द्वारा बिहार बंद पर बयान देते हुए कहा कि झूठ, भ्रम और भय आज विपक्ष की राजनीति का मुख्य आधार बन चुका है। कांग्रेस, आरजेडी और INDIA गठबंधन हर चुनाव से पहले जनता को डराने का काम करते हैं। 2024 के चुनाव में कहा गया था कि यह देश का आख़िरी चुनाव होगा, संविधान खत्म हो जाएगा, आरक्षण छीन लिया जाएगा।
लेकिन आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार शपथ लिए एक साल से ज़्यादा हो गया है ,संविधान वही है, संसद वही है और भारत का लोकतंत्र मजबूती से कायम है। इतना ही नहीं बल्कि पहली बार 1930 के बाद जातीय जनगणना 2026 में मोदी सरकार ही कराने जा रही है।
ऋतुराज ने कहा कि देश जानता है जब तक मोदी जी हैं, कोई गरीब और वंचित का अधिकार नहीं छीन सकता।उन्होंने सीमांचल में नए वोटरों को लेकर बड़ा सवाल किया कि सीमांचल क्षेत्र में सर्वाधिक नए वोटर बन रहे हैं। ऐसे में मेरा आज राहुल गांधी जी से सीधा सवाल है: क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव घुसपैठियों को वोटर बनाने की कोशिश कर रहे हैं? अगर हाँ, तो यह न केवल लोकतंत्र के साथ धोखा है, बल्कि बिहार के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है।
भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जब तक भाजपा है, और जब तक बिहार की जनता में राष्ट्रवादी चेतना है तब तक बिहार को बंगाल नहीं बनने देंगे।बिहार अराजकता, तुष्टिकरण और घुसपैठ नहीं, बल्कि विकास, कानून और संविधान की राह पर चलेगा।