बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
02-Jul-2025 12:08 PM
By First Bihar
Patna News: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियां सक्रीय हो गई है। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानि बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया हैं। पटना एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया है।
राजनाथ सिंह जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और कई विधायक मौजूद रहे। रक्षा मंत्री एयरपोर्ट से सीधे बापू सभागार पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हो रही है। इस बैठक में वे मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे हैं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करना है। सूत्रों के अनुसार, इस कार्यसमिति बैठक में पार्टी संगठन के विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती, संभावित गठबंधनों और मुख्यमंत्री पद के चेहरे जैसे अहम मुद्दों पर मंथन कर रही है। राजनाथ सिंह के दौरे को भाजपा के लिए राजनीतिक ऊर्जा संचार के रूप में देखा जा रहा है। वे बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे और चुनावी दृष्टिकोण से जरूरी मार्गदर्शन देंगे।
बैठक में भाजपा के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष भी शामिल हो रहे हैं। साथ ही, पार्टी की बिहार इकाई द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों, केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा और चुनावी माहौल पर चर्चा की जाएगी। राजनाथ सिंह का बिहार दौरा न केवल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नई दिशा और ऊर्जा भी मिलेगी। पार्टी नेतृत्व इस बार बिहार में पूर्ण बहुमत की तैयारी के साथ मैदान में उतरना चाहता है।