JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
18-Jul-2025 09:57 AM
By First Bihar
PM Modi Bihar Visit: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले तीखा सियासी तंज कसा है। 11 बिंदुओं में PM पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने चीनी मिल, अपराध, जंगलराज और जुमलों जैसे मुद्दों पर कटाक्ष किया है। यह बयान मोतिहारी में PM की जनसभा से पहले सियासी माहौल को गरमा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने तंज भरे अंदाज में सियासी हमला बोला है। तेजस्वी ने 11 बिंदुओं के जरिए PM के दौरे पर कटाक्ष किया है। जो सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। उनके बयान के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं, जहाँ वह बता रहे हैं कि मोदी आज क्या-क्या करेंगे..
1. PM सावन में मटन पार्टी करने वाले नेताओं को मोतिहारी में मंच पर सम्मानित करेंगे और अपने प्रवचनों के दोहरेपन का प्रदर्शन करेंगे।
2. मोतिहारी और चनपटिया की बंद चीनी मिलों को खोलने का 11 साल पुराना वादा पूरा न होने पर प्रायश्चित करेंगे और इसका दोष सम्राट अशोक या चंद्रगुप्त मौर्य पर डालेंगे।
3. बिहार में बढ़ते अपराध के लिए पांच दशक पुरानी सरकारों को जिम्मेदार ठहराएंगे।
4. किसानों को अपराधी बताने वाली बिहार पुलिस को सम्मानित करेंगे।
5. जुमलों की ऐसी बारिश करेंगे कि इंद्रदेव भी शरमाएंगे।
6. अन्य राज्यों की तरह बिहार को जुबानी नंबर-1 बनाएंगे और नवंबर तक काल्पनिक डरावनी बातें करेंगे।
7. नीतीश कुमार के NDA मुख्यमंत्री बने रहने की घोषणा नहीं करेंगे।
8. जिले के स्कूलों को दो दिन बंद करवाकर 'पॉलिटिकल साइंस' की पढ़ाई करवाएंगे।
9. बिहार जैसे गरीब राज्य में रैली पर 100 करोड़ रुपये खर्च कर चंद घंटों में दिल्ली लौट जाएंगे।
10. टेलीप्रॉम्प्टर के सहारे घिसी-पिटी घोषणाएं पढ़ेंगे।
11. 'जंगलराज', 'विपक्ष', 'लालू प्रसाद', 'RJD', और 'मुसलमान' जैसे शब्दों का खूब इस्तेमाल करेंगे।
तेजस्वी का यह बयान PM की मोतिहारी जनसभा से पहले सियासी माहौल को गरमा रहा है। कांग्रेस के 'फीकी चाय की दुकान' पोस्टर वार के बाद यह तंज विपक्ष की जोरदार रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।