ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

नो डोमिसाइल नो वोट: बारिश के बीच पटना की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से डोमिसाइल लागू करने की मांग

पटना में हजारों छात्रों ने डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। छात्रों ने 'नो डोमिसाइल नो वोट' का नारा लगाते हुए सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

02-Jul-2025 02:47 PM

By First Bihar

PATNA: पटना की सड़कों पर छात्रों का महाआंदोलन जारी है। डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर भारी संख्या में छात्र पटना की सड़कों पर उतर आए और जमकर हंगामा मचाया। छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में हजारों की संख्या में छात्र सड़कों उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से 90% सभी सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल लागू करने की मांग कर रहे हैं। पटना कॉलेज से शुरू हुआ प्रदर्शन डाक बंगला चौराहे तक पहुंचा।


आंदोलित छात्र लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग कर रहे हैं। पटना में बारिश के बीच हाथों में तिरंगा लेकर छात्रों ने पटना में विरोध मार्च निकाला और सरकार से मांगे पूरी करने की बात दोहरायी। आंदोलित छात्रों को डाकबंगला चौराहे पर रोक लिया गया। उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया गया। छात्रों को रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी। जो बैरिकेडिंग कर आंदोलित छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया। छात्रों ने नो डोमिसाइल नो वोट का नारा लगाया। 


छात्रों का कहना था कि बिहार में दूसरे प्रदेश के लोग नौकरी कर रहे हैं, और बिहार के युवा बाहर में भाषा के नाम पर मार खा रहे हैं। हम वोट दे रहे हैं और नौकरी दूसरे प्रदेश के लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दे रहे हैं। छात्रों ने कहा कि यदि डोमिसाइल नीति लागू नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और तेज होगा। जिसका असर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। हजारों की संख्या में पटना की सड़कों पर उतरे छात्रों ने सरकार से डोमिसाइल नीति को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की। 


डोमिसाइल क्या है?

इसे मूल निवास प्रमाण पत्र या स्थायी निवास प्रमाण पत्र भी कहा जाता है,एक आधिकारिक दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति के किसी विशेष राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में स्थायी रूप से रहने के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो कई सरकारी लाभों और सुविधाओं जैसे कि शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश,सरकारी नौकरियों और छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक होता है। बिहार सरकार से छात्र इसी डोमिसाइल को लागू करने की मांग कर रहे हैं.यह चेतावनी दे दी है कि यदि डोमिसाइल लागू नहीं हुआ तो ये छात्र नीतीश कुमार को आगामी विधानसभा चुनाव में वोट नहीं देंगे। अब यह मामला वोट बैंक से जुड़ गया है, ऐसे में नीतीश सरकार क्या फैसला लेती है यह देखने वाली बात होगी।  

पटना से प्रेम की रिपोर्ट