ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

Patna News: पटना में भीषण गर्मी के कारण कई छात्राएं बेहोश, स्कूल में मची अफरातफरी

Patna News: पटना जिले के पंडारक प्रखंड के एक स्कूल में भीषण गर्मी के कारण चार छात्राएं बेहोश हो गईं। छात्राओं की हालत अब सामान्य है, लेकिन स्कूल में क्षमता से तीन गुना ज्यादा छात्राएं पढ़ रही हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं।

24-Jul-2025 02:55 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: गर्मी का प्रकोप अब स्कूलों में भी देखने को मिल रहा है। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित पंडारक प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को भीषण गर्मी के कारण अफरा-तफरी मच गई, जब चार छात्राएं बेहोश हो गईं।


घटना के बाद वर्ग 8 की छात्रा गौरी कुमारी को अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में रेफर किया गया, जबकि तीन अन्य छात्राएं मुस्कान, दिलखुश और अंजली का इलाज पंडारक अस्पताल में चल रहा है। डॉ. रूबी ने बताया कि सभी छात्राओं की तबीयत गर्मी और हीट स्ट्रोक के कारण बिगड़ी थी। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।


चौधरी राम प्रसाद शर्मा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि विद्यालय को पीएम श्री योजना के तहत मध्य विद्यालय से जोड़ा गया है। इस योजना के अंतर्गत, प्रखंड के एक मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में मर्ज किया गया है। विद्यालय में कुल 8 कक्षाएं हैं, जिनकी अधिकतम क्षमता 320 छात्राएं है। लेकिन वर्तमान में करीब 1000 छात्राएं पढ़ाई के लिए स्कूल आ रही हैं, जिससे अत्यधिक भीड़ और गर्मी में स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। 

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़