Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ?
06-Jul-2025 06:51 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना शहर के महत्वपूर्ण मार्ग राजेन्द्र पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 20 करोड़ 11 लाख 9 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि यह योजना नई राजधानी पथ प्रमंडल के अंतर्गत प्रशासी विभाग द्वारा तैयार की गई है। इस परियोजना में राजेन्द्र पथ के साथ ज्ञान गंगा, पेपर मिल, बुद्ध मूर्ति, विजय चौक, कांग्रेस मैदान, पीरमुहानी सहित कई संपर्क मार्गों का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल मुख्य मार्ग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उससे जुड़े संपर्क मार्गों का भी आधुनिकीकरण और सुधार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को विश्वसनीय और टिकाऊ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पटना जैसे घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में प्रभावी यातायात नेटवर्क सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इस योजना से न केवल आमजन को राहत मिलेगी, बल्कि पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। अंत में, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता में समझौता नहीं होने पाएगा।