बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
03-Jul-2025 07:20 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार की राजधानी पटना के कई हिस्सों में गुरुवार, 4 जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) द्वारा पेड़ों की छंटाई और विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले ही सूचित कर दिया है कि बिजली की आपूर्ति दिन के अलग-अलग समय पर विभिन्न क्षेत्रों में रोकी जाएगी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती हथिखाना मोड़, मैनपुरा, खरंजा रोड, सगुना गैस गोदाम रोड, सगुना मोड़, मधुपाली कॉलोनी, सगुना गांधी मूर्ति, विश्वेश्वरैया नगर, कुसुमपूरम कॉलोनी, अभियंता नगर, सर्विस लेन गोला रोड, शिवपुरी, ममता अपार्टमेंट, कामाख्या भवन, सीपी ठाकुर पथ, हारून नगर और स्टेशन रोड क्षेत्र में होगी। इसके साथ ही बजरंग बली कॉलोनी, सीआईएसएफ कैंपस, फुलिया टोला, एम्स गोलंबर, गौरी शंकर मंदिर, गायघाट गुरुद्वारा, आलमगंज, गुलजारबाग पॉलिटेक्निक, कन्टाही घाट, भद्र घाट, पटनदेवी गेट, पटनदेवी कॉलोनी, पटनदेवी पार्क, पुराना प्रणामी मंदिर, शाही ईदगाह रोड और सर्वे ऑफिस जैसे क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी।
दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बीएनआर रोड, चौधरी टोला, आजाद नगर, शीश महल, टेकारी रोड, काली घाट और नारायण बाबू की गली में बिजली बाधित रहेगी। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भूषण भवन, नगर निगम गेट, महाराजगंज, न्यू सिटी कोर्ट, चैतन्य मंदिर और जजों के आवास क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। वहीं, दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, गोलंबर, जीडी मिश्रा पथ, चौराहा रोड और राजीव नगर रोड नंबर 21 से 23 तक के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली विभाग ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है और अनुरोध किया है कि वे आवश्यक कार्यों के लिए पहले से तैयारी कर लें। विभाग ने यह भी बताया कि सभी मरम्मत व रखरखाव कार्यों को सुरक्षा के साथ पूर्ण किया जाएगा, जिसके बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
महत्वपूर्ण सुझाव
मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य आवश्यक उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें।
गर्मी को देखते हुए पेयजल का संग्रह कर लें।
इनवर्टर या वैकल्पिक पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करें।