Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
19-Jul-2025 03:54 PM
By First Bihar
PATNA: गुरुवार 17 जुलाई की सुबह पटना के पारस हॉस्पिटल में घुसकर चंदन नामक एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस शूटआउट का लाइव वीडियो सामने आया है। हॉस्पिटल के सीसीटीवी में 5 शूटरों की तस्वीरें कैद हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में 5 बदमाश बड़े ही आराम से पारस अस्पताल में घुसे और वार्ड में घुसकर चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधि-व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 5 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
बता दें कि गुरूवार की सुबह पटना के पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में घुसकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या पांच शूटरों ने कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी शूटर बंगाल भाग गये थे। इस मामले में पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने शनिवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने सभी शूटर को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। पांच अपराधियों को कोलकाता से सटे न्यूटाउन इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अब इन्हें कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जाएगा। पश्चिम बंगाल के ही पुरूलिया जेल में बंद कुख्यात ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह को इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करते हुए बिहार पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
वही पटना पुलिस के द्वारा अपराध एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गश्ती वाहन चेकिंग,रोको-टोको अभियान को बढ़ाया जा रहा है, जिसके क्रम में विभिन्न वरीय पदाधिकारी द्वारा गश्ती एवं चेकिंग प्वाइंट्स में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों की लगातार चेकिंग और समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में स्थलों पर निम्न पदाधिकारी/कर्मी की लापरवाही और सर्तकता में कमी पाई गई,जिस कारण इन पर कार्रवाई की गयी है। पारस अस्पताल में घटित घटना के मद्देनजर अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले बरतने के आरोप में शास्त्रीनगर थानान्तर्गत 01 पु०अ०नि० स्तर के पदाधिकारी एवं 02 स०अ०नि० स्तर के पदाधिकरी तथा 02 सिपाही को निलंबित किया गया है।
इसी प्रकार कारगिल चौक पर गांधी मैदान थाना के पदाधिकरी/कर्मी नदारत पाये जाने के आरोप में 01 पु०अ०नि० स्तर के पदाधिकरी को निलंबित किया गया है। सचिवालय थानान्तर्गत चितकोहरा गोलम्बर के पास ERV में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा यत्र तत्र की स्थिति एवं सर्तक नहीं रहना पाये जाने के आरोप में 01 स०अ०नि० के पदाधिकारी को निलंबित किया गया है। सचिवालय थानान्तर्गत चितकोहरा गोलम्बर के पास ERV में प्रतिनयुक्त पदाधिकारी द्वारा यत्र तत्र की स्थिति एवं सर्तक नहीं रहना पाये जाने के आरोप में 01 स०अ०नि० के पदाधिकारी को निलंबित किया गया है। वही गर्दनीबाग थानान्तर्गत पाटलीपुत्रा होटल के सामने गश्ती में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा यत्र तत्र की स्थिति एवं सर्तक नहीं रहना पाये जाने के आरोप में 01 स०अ०नि० के पदाधिकारी को निलंबित किया गया है।