Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
17-Jul-2025 12:45 PM
By Viveka Nand
PATNA NEWS: पारस हॉस्पिटल में भर्ती कैदी की गोली मार कर हत्या कर दी गई. दिनदहाड़े चंदन मिश्रा की गोली मार कर हत्या के बाद बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी के साथ यह भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर, पारस अस्पताल में कैसे 4-5 अपराधी हथियार लेकर घुस गए और भर्ती मरीज की गोली मार कर हत्या कर आराम से निकल भागे ? जबकि उस अस्पताल में काफी सख्त व्यवस्था होती है. मरीज के परिजनों के लिए भी सख्त नियम और पहरा होता है. जगह-जगह पर गार्ड की तैनाती होती है. इधर-उधर आने-जाने की मनाही होती है. इसके बाद भी पारस अस्पताल में अपराधी हथियार लेकर कैसे इंट्री की ? यह बड़ा सवाल है. पटना पुलिस भी इस एंगल पर काम कर रही है. पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि इस खेल में अस्पताल के कर्मियों की मिलीभगत तो नहीं ?
अपराधी हथियार लेकर अस्पताल में कैसे पहुंच गए..हो रही जांच- आईजी
पटना जोन के आईजी जितेन्द्र राणा ने कहा है कि पारस अस्पताल में भर्ती कैदी चंदन मिश्रा की हत्या हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अपराधियों की पहचान हो गई है. सभी अपराध बक्सर और आसपास के हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में हथियार लेकर अपराधी आसानी से कैसे पहुंच गए, इसकी भी जांच की जा रही है. उनसे पूछा गया कि क्या इस घटना में अस्पताल के कर्मियों की भी मिलीभगत है ? इस पर उन्होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा.
बक्सर का कुख्यात अपराधी था चंदन मिश्रा
बता दें, बक्सर का कुख्यात चंदन मिश्रा हत्या के एक मामले में जेल में बंद था. तबीयत बिगड़ने पर इलाज कराने यहां लाया गया था. इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया.अस्पताल में ही उसे गोलियों से छलनी कर दिया गया. बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा पिछले एक दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय था. साल 2011 में इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र में दो चर्चित हत्याकांडों में उसका नाम सामने आया था. जानकारी के अनुसार पहली हत्या 20 अप्रैल को भरत राय की हुई थी और दूसरी 26 जुलाई को शिवजी खरवार की. इसके अलावा, वह बक्सर मॉडल थाना क्षेत्र में जेल क्लर्क हैदर अली की हत्या के मामले में भी नामजद था. बक्सर के केसरी चुना भंडार के मालिक राजेंद्र केसरी की हत्या की थी, जिसमें कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. बक्सर जेल में सजा काट रहा चंदन मिश्रा कुछ समय पहले भागलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था. यहीं से वह इलाज के लिए 21 दिन की पैरोल पर पटना लाया गया था.