Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया!
13-Jul-2025 09:32 AM
By First Bihar
Patna News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के परिणाम 17 जुलाई को दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित होने जा रहे और बिहार के एकमात्र शहर पटना को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। पटना नगर निगम को लगातार दूसरी बार इस सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया है। यह स्वच्छ भारत मिशन के तहत आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। यह उपलब्धि पटना के लिए गर्व का विषय है क्योंकि बिहार से केवल यही शहर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की दौड़ में है।
पटना नगर निगम ने इस बार 5 स्टार रेटिंग के लिए दावा किया है लेकिन प्रशासन को 3 स्टार रेटिंग मिलने की प्रबल संभावना दिख रही है। इसके साथ ही पटना को बिहार का सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार भी मिल सकता है। पिछले साल 2023 में पटना को 1 स्टार रेटिंग के साथ कचरा मुक्त शहर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था और 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में 25वीं रैंक हासिल हुई थी। इस बार PMC शीर्ष 20 शहरों में जगह बनाने की उम्मीद कर रहा है। जिसके लिए 12,500 अंकों के आधार पर मूल्यांकन होगा। परिणामों के लिए चार दिन का इंतजार और करना होगा।
पटना की इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम के सफाई कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और ब्रांड एंबेसडरों को जाता है। नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नागरिकों की भागीदारी और फीडबैक ने पटना को देश के शीर्ष 20 शहरों में 15वां स्थान दिलाया। कर्मचारी घर-घर, वार्ड पार्षदों के कार्यालयों और सर्किल ऑफिस में जाकर फीडबैक एकत्र कर रहे हैं, जिसमें स्वच्छता और कचरा प्रबंधन से जुड़े 10 सवाल शामिल हैं। इस सक्रिय सहभागिता ने पटना की रैंकिंग को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने सभी सफाई कर्मियों और सहयोगियों को बधाई दी है। जिनके दिन-रात के परिश्रम से यह उपलब्धि संभव हुई। उन्होंने कहा कि 2023 में मिली 1 स्टार रेटिंग के बाद इस बार 3 स्टार रेटिंग की उम्मीद है। यह पुरस्कार न केवल पटना की स्वच्छता प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है बल्कि बिहार के अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगा।