BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा
10-Apr-2025 11:56 AM
By First Bihar
Patna News: पटना के प्रतिष्ठित आईजीआईएमएस अस्पताल में मेडिकल के छात्रों ने जोरदार हंगामा किया है। सड़क दुर्घटना में घायल मेडिकल स्टूडेंट को जब इलाज के लिए अस्पताल लाया गया तो उसे बेड नहीं मिला। छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए मेडिकल के छात्रों ने आईजीआईएमएस के निदेशक का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा मचाया है।
दरअसल, बिहार के प्रतिष्ठित आईजीआईएमएस पटना में एक मेडिकल छात्र की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। 2023 बैच के छात्र अभिनव पांडेय की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अभिनव को सबसे पहले आईजीआईएमएस लाया गया था, लेकिन बेड की कमी का हवाला देकर उन्हें भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
छात्रों का आरोप है कि अस्पताल में दलाली और सिफारिश के आधार पर बेड उपलब्ध कराए जाते हैं, आम छात्रों को न तो प्राथमिकता मिलती है और न ही समय पर इलाज। प्रदर्शनकारी छात्रों ने यह भी कहा कि घायल छात्र को लाने के लिए एम्बुलेंस तक मुहैया नहीं कराई गई। अभिनव की मौत से आहत छात्रों ने आईजीआईएमएस के डायरेक्टर प्रोफेसर बिंदे कुमार के आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया है।
छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि डायरेक्टर ने न सिर्फ उचित व्यवहार नहीं किया, बल्कि जब उनसे पारस अस्पताल की फीस के लिए मदद मांगी गई तो उन्होंने बातचीत तक करने से इनकार कर दिया। इस घटना से नाराज छात्रों ने डायरेक्टर के घर का घेराव किया, जिसमें बंगले का गेट और खिड़की के शीशे तोड़ दिए गए। हालात को देखते हुए मौके पर एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। छात्रों का आरोप है कि डायरेक्टर ने खुद बाहर आकर संवाद करने से इनकार कर दिया है और बातचीत के लिए सिर्फ कार्यालय आने को कहा है।