ब्रेकिंग न्यूज़

पवन सिंह-ज्योति सिंह तलाक केस: 10 करोड़ एलिमनी की मांग, अक्षरा सिंह बोलीं- 100 करोड़ भी कम पवन सिंह-ज्योति सिंह तलाक केस: 10 करोड़ एलिमनी की मांग, अक्षरा सिंह बोलीं- 100 करोड़ भी कम Bihar News: बिहार से देवघर जा रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, हादसे में ससुर-बहू की मौत, चार लोग घायल Bihar News: बिहार से देवघर जा रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, हादसे में ससुर-बहू की मौत, चार लोग घायल Patna Vending Zone : पटना में नया वेंडिंग जोन “क्रिस्पी कॉर्नर” – स्टेशन और महावीर मंदिर के ठेलों को मिलेगा व्यवस्थित स्थान Bihar Crime News: दो भाइयों के आपसी विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान गई जान Bihar News: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, कटकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत पटना नीट छात्रा मौत मामला: जांच के लिए जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, सामान और भाई का मोबाइल ले गई साथ Bihar road construction rules 2026 : बिहार में सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों की खैर नहीं ! अब यदि किया यह काम तो सीधे नप जाएंगे; सरकार जल्द ला रही नई नियमावली Bihar News: गाड़ी पर चढ़ने के दौरान ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने दिखाया दम; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Patna road development : पटना के इन दो इलाकों का होने वाला है कायाकल्प....युद्धस्तर पर काम, CM नीतीश ने अफसरों को दिया टास्क

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुर्जी और आनन्दपुरी नाले का निरीक्षण किया। नाले का पक्कीकरण और सड़क निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

Patna road development : पटना के इन दो इलाकों का होने वाला है कायाकल्प....युद्धस्तर पर काम, CM नीतीश ने अफसरों को दिया टास्क

15-Feb-2026 12:42 PM

By First Bihar

Patna road development : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के आशियाना दीघा रोड स्थित राजीव नगर के पास बन रहे कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) और आनन्दपुरी नाला निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को इन कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नालों का पक्कीकरण कर इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर न केवल जलजमाव की समस्या का समाधान होगा बल्कि नाले के ऊपर टू-लेन सड़क निर्माण से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा, शहर का दृश्य भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखाई देगा।


उन्होंने बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान 21 फरवरी, 2025 को पटना जिले में विकास कार्यों का जायजा लिया गया था। उसी समय उन्होंने आनन्दपुरी नाला और कुर्जी नाला का निरीक्षण किया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि इन नालों को ठीक करते हुए सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो। मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इन नालों पर कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही पूर्ण होगा।


कुर्जी नाला पटना शहर के जल निकासी के लिए एक महत्वपूर्ण नाला है। इसकी लंबाई 4.28 किलोमीटर है, जो दीचा आशियाना रोक से प्रारंभ होकर कुर्जी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन पर समाप्त होती है। इस नाले का पक्कीकरण कर इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।


वहीं आनन्दपुरी नाला भी शहर की जल निकासी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है और यह बाबा चौक से शुरू होकर अटल पथ एवं ए०एन० कॉलेज के पास से राजापुर पुल ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन पर समाप्त होता है। आनन्दपुरी नाले का पक्कीकरण और उसके ऊपर सड़क निर्माण का कार्य भी जारी है।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर, नगर आयुक्त  यशपाल मीणा, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ-सुथरे, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का दोबारा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नाले के ऊपर सड़क निर्माण केवल यातायात सुविधा के लिए ही नहीं बल्कि जलजमाव से उत्पन्न समस्याओं को कम करने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।


पटना शहर में नाला निर्माण और पक्कीकरण योजनाओं से न केवल नगर का स्वरूप सुधरेगा बल्कि नागरिकों को बेहतर आवागमन और सुरक्षित जीवन की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार शहर के हर क्षेत्र में जल निकासी और सड़क सुधार के काम को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएगी।


इन योजनाओं के पूरा होने के बाद पटना शहर का पर्यावरण और नागरिक जीवन दोनों ही लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए, जिससे पटना के लोग बेहतर जीवन और सुगम यातायात का अनुभव कर सकें।