Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
11-Jul-2025 02:29 PM
By First Bihar
PATNA: पटना नगर निगम के पार्षदों की आज बुलाई गई। बैठक में शोर-शराबा और हंगामे ने पूरी बैठक का माहौल खराब कर दिया। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में पार्षदों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वे आपस में भिड़ गए और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान कई पार्षदों के कुर्ते फट गए,जिससे साफ पता चलता है कि मामला कितना गंभीर था।
हंगामे की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बैठक पूरी तरह से बाधित हो गई। इस पूरे विवाद के बीच नगर निगम की मेयर सीता साहू भी मौजूद थीं, उन्होंने पार्षदों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वो कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। मिली जानकारी के अनुसार,इस बैठक में पार्षदों के बीच कई मुद्दों को लेकर मतभेद था। जिनमें नगर निगम के बजट आवंटन,विकास कार्यों की धीमी प्रगति और संसाधनों के वितरण को लेकर तीखी बहस हुई। यह बहस इतनी बढ़ गयी कि कुछ पार्षद एक-दूसरे को कोसने लगे। जिसके बाद स्थिति हाथ से निकल गई।
मौके पर मौजूद कर्मचारी और अन्य अधिकारी विवाद को शांत कराने का प्रयास करते रहे,लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि अंततः बैठक को स्थगित करना पड़ गया। पार्षदों के इस कृत्य ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। नगर निगम प्रशासन ने फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है,लेकिन संभावना जताई जा रही है कि मामले की जांच की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
दरअसल नगर निगम की बैठक में मेयर, उप मेयर, तमाम पार्षद और निगम आयुक्त मौजूद थे। बैठक में जब मेयर ने एजेंडा पास किया तो नगर निगम के आयुक्त विरोध करने लगे। अपने अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक का बहिष्कार कर दिया। निगम आयुक्त् ने कहा नियम के विरोध मे निजी एजेंसी को फायदा देने के लिए एजेंडा पास किया है। जिसके बाद मेयर गुट के पार्षदों और विरोधी गुट के बीच जमकर गाली-गौलौज और यहां तक कि हाथापाई भी हुई। स्थायी समिति के सदस्य संजीत कुमार ने बताया की निगम आयुक्त तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं। जब सर्व सम्मति से निगम और स्थायी समिति से एजेंडा पास हो गया तो फिर निगम आयुक्त कैसे इसका विरोध कर सकते हैं? बहिष्कार के बाद सभी एजेंडों को पास कर दिया गया। वही पार्षदों ने इस दौरान नगर निगम आयुक्त के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया।