ब्रेकिंग न्यूज़

ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप 8th pay commission : 8वें वेतन आयोग में होगा बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या है नया अपडेट; यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

गंगा जल लेकर घर लौट रहे युवक को नगर निगम की खटारा गाड़ी ने रौंदा, घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी सवार युवक सुधांशु को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

05-Jul-2025 04:08 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना के पीरबहोर थाना इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां पटना नगर निगम की खराटा गाड़ी ने स्कूटी सवार एक युवक को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि युवक गंगा घाट से जल लेकर अपने घर लौट रहा था तभी यह घटना हुई। मृतक की पहचान कदमकुआं निवासी सुधांशु के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित गोलखपुर बालू घाट के पास की है। जहां शनिवार को दर्दनाक हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कदमकुआं का रहने वाला सुधांशु गंगा घाट गया हुआ था। जहां से गंगा जल लेकर वो घर की ओर लौट रहा था। तभी रास्ते में स्कूटी लगाकर वह किसी से बात करने लगा। तभी तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने स्कूटी को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना एनआईटी और रानीगंज के बीच की है।


घटना से गुस्साएं लोगों ने रोड को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीरबहोर थाने की पुलिस ने पटना नगर निगम के हाइवा को जब्त किया और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर थाने ले गयी। वही मृतक की क्षत विक्षप्त लाश को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो सका। 


स्थानीय लोगों का आरोप है कि कचरा गाड़ियों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के चलते अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन इस पर सख्त कदम नहीं उठा पाती है। वही नगर निगम की गाड़ियां खटारा हो गयी है। जिसका सही से मेंटेनेंस तक नहीं हो पाता है। नगर निगम की गाड़ियों को देखकर ही इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। इलाके के लोग आरोपी नगर निगम के ड्राइवर पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।