Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
06-Jul-2025 08:32 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार की राजधानी पटना जिले में रविवार को मुहर्रम के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दसवीं मुहर्रम को देखते हुए जिलेभर में कुल 377 स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला अधिकारी (डीएम) डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। असामाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान देने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को तत्काल खंडित करने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय किया गया है।
प्रशासन ने पटना सदर में 55, पटना सिटी में 100, दानापुर में 78, बाढ़ में 42, मसौढ़ी में 47 और पालीगंज अनुमंडल में 55 स्थानों पर पुलिस और दंडाधिकारी नियुक्त किए हैं। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चार क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन भी किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 19 मजिस्ट्रेट स्टैंडबाय पर रखे गए हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार मौके पर भेजा जाएगा। पटना सिटी, दानापुर, मसौढ़ी और पालीगंज अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में भी मजिस्ट्रेटों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
अशोक राजपथ पर ताजिए जुलूस के कारण कारगिल चौक से पटना सिटी तक छह और सात जुलाई को दो दिन तक आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। साथ ही, गांधी मैदान में आयोजित परशुराम जन्म महोत्सव को लेकर सभी रास्तों को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है, केवल पासधारक वाहन, एंबुलेंस और इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी।
प्रशासन द्वारा 24 घंटे संचालित जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक 0612-2219810, 2219234, या पटना सिटी कंट्रोल रूम – 2631813, और पुलिस हेल्पलाइन – 9470001389 पर संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर डायल 112 भी किया जा सकता है।