ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

Bihar News : शादी की खुशी मातम में तब्दील , गंगा में नहाने गए पांच युवक डूबे, तीन की मौत

Bihar News : पटना जिले के मोकामा में गंगा नदी में नहाने के दौरान हुआ एक दर्दनाक हादसा गांव की खुशियों को मातम में बदल गया। शादी समारोह के लिए लौटे युवकों की डूबकर मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

07-Apr-2025 06:06 PM

By First Bihar

Bihar News : मोकामा के दरियापुर गांव में रविवार को गंगा नदी में नहाते समय बड़ा हादसा हो गया, पांच युवक डूब गए। इनमें से तीन की जान चली गई, जबकि दो को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। यह सभी युवक एक ही परिवार के सदस्य थे और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव लौटे थे। इस हादसे ने खुशियों को गम में बदल दिया और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया।


मृतकों की पहचान मोहम्मद मेराज, मोहम्मद इब्राहीम और मोहम्मद अमीर के रूप में हुई है। ये सभी बाहर काम करते थे और खासतौर पर शादी के लिए गांव आए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। स्थानीय गोताखोरों ने निकाले शव, SDRF की गैरमौजूदगी पर गुस्सा हादसे के बाद स्थानीय गोताखोरों ने तीनों के शव गंगा से बाहर निकाले। लेकिन लोगों में नाराजगी है कि इतनी संवेदनशील जगह पर अब तक SDRF की स्थायी तैनाती नहीं हुई है। हर बार बेगूसराय से टीम बुलानी पड़ती है, जो अक्सर देर से पहुंचती है और तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

अवैध बालू खनन बना हादसों की बड़ी वजह

ग्रामीणों का कहना है कि गंगा में लगातार अवैध बालू खनन की वजह से गहराई वाले खतरनाक गड्ढे बन गए हैं, जो बाहर से नजर नहीं आते। नहाने वाले लोग अचानक इन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे डूबने का खतरा बढ़ जाता है।ऐसे में लोकल लोगों में व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है | 

एक साल में 36 से ज्यादा मौतें, फिर भी प्रशासन खामोश

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मोकामा इलाके में पिछले एक साल में 36 से ज्यादा लोग डूबकर जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हर बार हादसे के बाद सिर्फ कागज़ी खानापूर्ति होती है, जबकि असल हालात अब भी जस के तस हैं। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए गहरा सदमा है। साथ ही यह सवाल भी उठाता है कि प्रशासन कब तक ऐसी घटनाओं से आंखें मूंदे रहेगा?