Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम
25-Dec-2025 01:22 PM
By FIRST BIHAR
Patna Metro: क्रिसमस के दिन पटना के यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। तकनीकी खराबी के कारण पटना मेट्रो सेवा दूसरे दिन भी पूरी तरह ठप रही, जिससे यात्री मेट्रो का उपयोग नहीं कर सके। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया कि अप्रत्याशित तकनीकी समस्या के कारण आज मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
मेट्रो प्रबंधन के अनुसार, बुधवार को आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद 76 दिन बाद पहली बार मेट्रो संचालन रोकना पड़ा, लेकिन गुरुवार तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। कंपनी ने बताया कि तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है और सेवाएं जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से असुविधा के लिए माफी भी मांगी गई है और आगे की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी।
बता दें कि पटना मेट्रो की प्रायोरिटी कॉरिडोर सेवा का उद्घाटन 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। 7 अक्टूबर से आम यात्रियों के लिए मेट्रो परिचालन शुरू हुआ। फिलहाल मेट्रो संचालन भूतनाथ, जीरो माइल और ISBT स्टेशन के बीच किया जा रहा है। न्यूनतम किराया 15 रुपये रखा गया है, जबकि अधिकतम रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर डबल लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर सघन जांच की जा रही है।
मेट्रो विस्तार को लेकर भी अच्छी खबर है। नए साल में दो नए स्टेशन शुरू किए जाने की योजना है। मलाही पकड़ी स्टेशन में सिविल और स्ट्रक्चर से जुड़े सभी कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि खेमनीचक स्टेशन में अलाइनमेंट और आंतरिक निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है। खेमनीचक स्टेशन को एक कनेक्टिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो भविष्य के रूट संचालन के लिए अहम है।
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल टेस्टिंग, सिग्नलिंग और सुरक्षा मूल्यांकन जैसे अंतिम चरण के काम किए जा रहे हैं। पटना मेट्रो परियोजना के तहत पटना जंक्शन से रुकनपुरा और मीठापुर तक 9.35 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड कॉरिडोर भी विकसित किया जा रहा है, जिससे राजधानी के यातायात को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।