ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

Patna Metro: 74 चक्कों वाले ट्रक से पटना मेट्रो के तीन कोच राजधानी पहुंचे, ट्रायल के बाद 15 अगस्त से परिचालन की तैयारी

Patna Metro: पटना मेट्रो के तीन कोच पुणे से सड़क मार्ग द्वारा राजधानी पहुंच चुके हैं। अगस्त के पहले सप्ताह तक ट्रायल की योजना है और 15 अगस्त से मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है।

20-Jul-2025 03:07 PM

By FIRST BIHAR

Patna Metro: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुणे से लाए गए तीन मेट्रो कोच अब पटना पहुंच गए हैं। इन कोचों को 74 चक्कों वाले विशेष भारी ट्रकों पर लादकर करीब 8–9 दिनों में सड़क मार्ग से राजधानी लाया गया है। इन्हें आईएसबीटी स्थित मेट्रो डिपो में रखा गया है।


इन कोचों के सभी पुर्जों को तकनीकी टीम द्वारा असेंबल किए जाने के बाद आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। इस दौरान मेट्रो ट्रेन के तकनीकी परीक्षण किए जाएंगे और संभावित खामियों को दूर किया जाएगा। योजना है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक ट्रायल पूरा कर लिया जाए और फिर 15 अगस्त से पटना मेट्रो का संचालन शुरू हो सके।


इन तीनों कोचों को ट्रांसपोर्ट करने वाले ट्रकों की अधिकतम गति 20 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई थी। मेट्रो के हर एक कोच में करीब 900 यात्रियों के बैठने और खड़े होने की व्यवस्था होगी, जिससे पटना जैसे शहर में भीड़भाड़ कम करने में सहायता मिलेगी। पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर में आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक लगभग 6.1 किलोमीटर लंबा रूट तैयार किया गया है।


इस रूट पर तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। इस कॉरिडोर में कुल पांच स्टेशन बनाए गए हैं, जिसमें मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल, आईएसबीटी शामिल हैं हालांकि, खेमनीचक स्टेशन अभी निर्माणाधीन है, इसलिए ट्रायल के दौरान इसे बाइपास किया जा सकता है।