Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
11-Jan-2026 08:22 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में इलाज के दौरान 18 वर्षीया एक मेडिकल छात्रा की मौत हो गई, जिससे पूरा मामला जांच के दायरे में आ गया। युवती के परिजनों ने इससे पहले 9 जनवरी को चित्रगुप्त नगर थाना में मारपीट और यौन उत्पीड़न (सेक्सुअल हैरेसमेंट) का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। अब युवती की मौत के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की रेप के बाद हत्या की गयी है। उन्होंने मामले की जांच की मांग पुलिस से की है।
पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों और जिस हॉस्टल में युवती रहती थी, वहां की वार्डन का बयान दर्ज किया गया। एएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि 9 जनवरी को ही केस दर्ज कर लिया गया था और मामले से जुड़े सभी पक्षों से पूछताछ की जा चुकी है।
एएसपी अभिनव कुमार के मुताबिक, चिकित्सकों ने अपने बयान में किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है। डॉक्टरों का कहना है कि युवती मियादी बुखार से पीड़ित थी और उसे नींद की गोलियां लेने की आदत थी। पुलिस ने जब युवती के कमरे की तलाशी ली, तो वहां से बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां बरामद की गईं।
वहीं, युवती के परिजनों ने पुलिस और थाना की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस इस पूरे मामले में संदिग्ध भूमिका निभा रही है और सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है। इसी कारण परिजनों ने पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग कराए जाने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
पटना से सूरज की रिपोर्ट