बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
10-Jun-2025 10:33 AM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना के चार अंचलों फुलवारीशरीफ, दीदारगंज, बिहटा और सम्पतचक में दाखिल-खारिज से जुड़े सर्वाधिक मामले लंबित पाए गए हैं। इनमें से कई मामले 75 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में इन अंचलाधिकारियों के वेतन को अगले आदेश तक रोकने का निर्देश जारी किया है।
डीएम ने कहा कि यदि संबंधित सीओ द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने चारों अंचलों के सीओ को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया है। डीएम के अनुसार, हालांकि समग्र प्रगति संतोषजनक है और लगभग 98% मामलों का निपटारा किया जा चुका है, फिर भी 1,176 मामले ऐसे हैं जो 75 दिन से अधिक समय से लंबित हैं, जो कि चिंताजनक है।
वर्तमान में जिले में 4,325 ऐसे आवेदन हैं जिनका समय पर निपटारा नहीं किया गया है। राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता लाने के लिए सभी डीसीएलआर को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अंचलों की निगरानी करें। साथ ही भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे सबसे अधिक लंबित मामलों वाले हल्कों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपें।
लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश भी दिया गया है। इसके अलावा, परिमार्जन प्लस की दोनों श्रेणियों में 120 दिनों से अधिक समय से लंबित सभी मामलों का अविलंब निपटारा करने को कहा गया है। भूमि विवाद समाधान , म्यूटेशन अपील एवं अभियान बसेरा से संबंधित मामलों में भी त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।