भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
27-Mar-2025 03:24 PM
By First Bihar
Patna News: पटना हाई कोर्ट ने एक मामले में पटना के तत्कालीन एसएसपी और एएसपी के अलावा रूपसपुर थाना के एसएचओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश जारी कर दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। यौन उत्पीड़न के मामले में लापरवाही बरतने पर पटना हाई कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है।
दरअसल, यौन उत्पीड़न की शिकार नाबालिग लड़की का केस दर्ज नहीं करने के मामले में पटना हाई कोर्ट ने रूपसपुर थाने के एसएचओ के साथ ही पटना के तत्कालीन एएसपी और एसएसपी को दोषी मानते हुए तीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश बिहार के डीजीपी को दिया है।
मामले की सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों ने अपने दायित्व का पालन नहीं किया। एएसपी और एसएसपी ने थानेदार को केस दर्ज करने का आदेश नहीं दिया। अदालत ने रूपसपुर थानेदार को आदेश दिया कि तत्काल पीड़िता का केस थाने में दर्ज करें।
न्यायमूर्ति विवेक चौधरी की एकलपीठ ने मामले को निष्पादित करते हुए पीड़िता को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने का आदेश सरकार को दिया है। कोर्ट ने कहा कि नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाए लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। सब जगह से निराशा हांथ लगने के बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।